- डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए जताया प्यार
- कहा- यूएसए भारत को प्यार करता है
- 'पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार को हाउडी मोदी (Howdy Modi) समारोह में शिरकत की और पीएम मोदी (PM Modi) को अपना अच्छा दोस्त बताया. इस समारोह में 50 हजार से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों ने भाग लिया था. समारोह के बाद ट्रंप ने ट्वीट भी किया और लिखा 'यूएसए भारत को प्यार करता है.' इस समारोह का आयोजन भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने किया था. इस समय पीएम मोदी सात दिनों के अमेरिका दौरे पर हैं. समारोह में स्पीच के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी समुदाय का दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The USA Loves India! https://t.co/xlfnWafxpg
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 22, 2019
ट्रंप ने कहा, 'पीएम मोदी और मैं भारत और अमेरिका के रिश्तों को परिभाषित करने वाले समारोह को मनाने के लिए ह्यूस्टन आएं हैं.' उन्होंने कहा कि भारत में पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आकर बहुत खुश हूं.
ट्रंप ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के साथ हूं. प्रवासी भारतीयों पर हमें गर्व है. भारत-अमेरिका एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका में भारत का मुझसे अच्छा दोस्त नहीं रहा. मोदी कार्यकाल में दुनिया भारत को एक मजबूत देश के रूप में देख रही है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है. दोनों देश का संविधान We the people से शुरू होता है. मोदी राज में 30 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अर्थव्यस्था सबसे अच्छी है. सुरक्षा के लिहाज से मिलकर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं. इस्लामिक आंतकियों से बचाव करने के लिए हम तैयार हैं.
VIDEO: 'हाउडी मोदी' में पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी के साथ मंच किया साझा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं