विज्ञापन
This Article is From May 18, 2020

ऑनर किलिंग : पुरुष से बातचीत करने पर पाकिस्तान में दो लड़कियों की हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कुछ हफ्ते पहले दोनों लड़कियों का एक पुरुष से बातचीत करने का वीडियो सामने आया था. पुलिस के अनुसार 16 और 18 साल की दो लड़कियों को उनके चचेरे भाइयों ने मार डाला.

ऑनर किलिंग : पुरुष से बातचीत करने पर पाकिस्तान में दो लड़कियों की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • सम्मान के नाम पर की बहनों की हत्या
  • देश के अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में हुई वारदात
  • एक पुरुष से बात करने के कारण की गई हत्या
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का एक मामला सामने आया है. देश के अशांत उत्तर-पश्चिमी जनजातीय क्षेत्र में दो लड़कियों की एक पुरुष से बातचीत करने के कारण हत्या कर दी गयी. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कुछ हफ्ते पहले दोनों लड़कियों का एक पुरुष से बातचीत करने का वीडियो सामने आया था. पुलिस के अनुसार 16 और 18 साल की दो लड़कियों को उनके चचेरे भाइयों ने मार डाला. देश के आदिवासी इलाकों में महिलाओं का पुरुषों के साथ मिलना-जुलना पूरी तरह प्रतिबंधित है.

पुलिस के अनुसार यह घटना 14 मई को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के एक गांव में हुयी. राजमल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि इसका कारण 52 सेकंड का एक वीडियो था जिसमें एक व्यक्ति तीन लड़कियों से बात कर रहा है. अधिकारी ने कहा कि वीडियो में से दिख रही दो लड़कियों की हत्या कर दी गयी जबकि तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस के अनुसार तीसरी लड़की जीवित है लेकिन उसकी जान को खतरा हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honor Killing In Pakistan, Crime In Pakistan, Pakistan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com