विज्ञापन

मातृभूमि या मृत्यु... ट्रंप के टैरिफ फैसले को लेकर अमेरिका पर बरसे क्यूबा के राष्ट्रपति

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने आरोप लगाया कि अमेरिका यह तय करने की कोशिश कर रहा है कि क्यूबा किन देशों के साथ व्यापार कर सकता है और कौन से देश क्यूबा को अपने उत्पाद निर्यात कर सकते हैं.

मातृभूमि या मृत्यु... ट्रंप के टैरिफ फैसले को लेकर अमेरिका पर बरसे क्यूबा के राष्ट्रपति
  • क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने अमेरिका द्वारा लगाए गए तेल आपूर्ति टैरिफ की कड़ी आलोचना की है.
  • ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह क्यूबा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए जबरन दबाव बना रहा है.
  • अमेरिका ने क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों के उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने अमेरिका द्वारा क्यूबा को तेल आपूर्ति करने वाले देशों पर लगाए गए टैरिफ की कड़ी आलोचना की है. साथ ही आरोप लगाया कि इन कदमों का मकसद क्यूबा की अर्थव्यवस्था का गला घोंटना है और यह वाशिंगटन की जबरन दबाव बनाने वाली विदेश नीति का हिस्सा है. राष्ट्रपति डियाज‑कैनेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए कई पोस्ट में कहा कि ट्रंप प्रशासन बल प्रयोग के जरिए अपनी विदेश नीति थोपने का खतरनाक तरीका अपना रहा है. 

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बर्मुडेज ने आरोप लगाया कि अमेरिका यह तय करने की कोशिश कर रहा है कि क्यूबा किन देशों के साथ व्यापार कर सकता है और कौन से देश क्यूबा को अपने उत्पाद निर्यात कर सकते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्यूबा दृढ़ता, शांति और इस विश्वास के साथ इस नए हमले का सामना करेगा. साथ ही कहा कि तर्क पूरी तरह से हमारे पक्ष में है. 

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला, ग्रीनलैंड के बाद ट्रंप की नजर अब इस कम्युनिस्ट देश पर, इसी साल हो सकता है 'खेला'
 

म विजयी होंगे: डियाज कैनेल

उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में अमेरिका की निंदा करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन बल प्रयोग के जरिए देश की विदेश नीति संचालित करने और साम्राज्यवादी वर्चस्व सुनिश्चित करने की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का खतरनाक तरीका अपना रहा है. उन्‍होंने कहा कि वह संप्रभु देशों को यह निर्देश देने का अधिकार जताता है कि वे किन देशों के साथ व्यापार कर सकते हैं और किन देशों को अपने राष्ट्रीय उत्पाद निर्यात कर सकते हैं. साथ ही उन्‍होंने आगे कहा, "निर्णय एक ही है: मातृभूमि या मृत्यु. हम विजयी होंगे."  

ये भी पढ़ें: क्यूबा में तख्तापलट की 10 बार कोशिश कर चुका अमेरिका, बड़ी फिल्मी है फिदेल कास्त्रो पर हमलों की कहानी

क्‍यूबा पर बढ़ रहा आर्थिक दबाव 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को क्यूबा को तेल की आपूर्ति करने वाले देशों के खिलाफ नए टैरिफ लगाने की चेतावनी देते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे इस कम्युनिस्ट देश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है. 

व्हाइट हाउस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, "क्यूबा को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले किसी भी विदेशी देश के उत्पादों के आयात पर अतिरिक्त मूल्य-आधारित (अनुमानित मूल्य) टैरिफ लगाया जा सकता है."

अमेरिका ने क्‍यूबा को बताया खतरा 

इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉवर्स एक्‍ट के तहत जारी इस निर्देश में क्यूबा सरकार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए असाधारण खतरा बताया गया और आरोप लगाया गया कि यह कई शत्रु देशों, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों और अमेरिका के विरोधी तत्वों के साथ गठबंधन करता है और उन्हें समर्थन प्रदान करता है. इनमें रूस, चीन और ईरान के साथ हमास और हिजबुल्लाह भी शामिल हैं. 

डियाज कैनेल ने क्यूबा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए ट्रंप पर झूठे और खोखले बहाने का इस्तेमाल भी आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप क्यूबा के साथ तेल का व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाकर क्यूबा की अर्थव्यवस्था का गला घोंटना चाहते हैं. 

क्‍यूबा को अब पैसा और तेल नहीं जाएगा: ट्रंप 

इससे पहले 11 जनवरी को, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा. मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वे बहुत देर होने से पहले एक समझौता कर लें.  पोस्ट में आगे कहा गया कि क्यूबा कई वर्षों तक वेनेजुएला से मिलने वाले भारी मात्रा में तेल और पैसे पर निर्भर रहा है. 

अल जजीरा के अनुसार, ईंधन की कमी, बिजली कटौती और खाद्य एवं जल आपूर्ति में व्यवधान के कारण क्यूबा 1959 के बाद से अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com