विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2012

हिलेरी क्लिंटन अस्पताल में भर्ती

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को रविवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस महीने के शुरू में चोट की उपरांत जांच के दौरान डॉक्टरों ने हिलेरी के शरीर में रक्त का थक्का पाया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को रविवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस महीने के शुरू में चोट की उपरांत जांच के दौरान डॉक्टरों ने हिलेरी के शरीर में रक्त का थक्का पाया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 65 वर्षीय क्लिंटन दिसंबर के शुरू में उदर संक्रमण का शिकार हो गई थी। डिहाइड्रेशन के कारण वह अचेत हो कर गिर पड़ी जिससे उन्हें चोट आ गई।

उप सहायक विदेश मंत्री फिलिप रेइंस के मुताबिक क्लिंटन को अगले 48 घंटे तक न्यूयार्क प्रेस्बेटेरियन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा ताकि डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख सकें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिलेरी क्लिंटन, अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य, Hillary Clinton, Health, Admitted To Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com