विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2015

चीन जो हासिल नहीं कर पाता, उसे हैक करने का प्रयास कर रहा है : हिलेरी क्लिंटन

Also Read in
चीन जो हासिल नहीं कर पाता, उसे हैक करने का प्रयास कर रहा है : हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन का (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की आकांक्षी पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका की सैन्य सहित विभिन्न सरकारी सूचनाओं की भारी मात्रा में चोरी कर रहा है।

उत्तरी न्यू हैंपशायर के ग्लेन में एक पार्टी में 4 जुलाई को प्रचार अभियान कार्यक्रम में हिलेरी ने कहा कि वह चीन का शांतिपूर्ण उभार चाहती हैं, लेकिन अमेरिका को पूरी तरह सावधान रहने की आवश्यकता है।

67 वर्षीय हिलेरी ने अपने कठोर शब्दों वाले भाषण में कहा, चीन की सेना बहुत तेजी से बढ़ रही है। वे सैन्य प्रतिष्ठान स्थापित कर रहे हैं, जो एक बार फिर उन देशों को खतरा पहुंचाएगा, जिनके साथ हमारा समझौता है।

हिलेरी ने कहा कि चीन अमेरिका की उन सभी सूचनाओं को हैक करने का प्रयास कर रहा है, जो वह कर पा रहे हैं। रक्षा ठेकेदारों से वाणिज्यिक गोपनीय सूचनाओं की चोरी, भारी मात्रा में सरकारी सूचनाओं की चोरी, सबकुछ फायदे के लिए किया जा रहा है।

हिलेरी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, डेमोक्रेटिक पार्टी, हिलेरी क्लिंटन, China, Hillary Clinton, Stealing US Secrets, अमेरिकी दस्तावेजों की चोरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com