विज्ञापन

इधर समझौता, उधर हमला... अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर बमबारी की, ईरानी सेना का पलटवार

अमेरिका, इजरायल और लेबनान के बीच शुक्रवार को जब वॉशिंगटन में शांति बनाए रखने के लिए फ्रेमवर्क पर साइन हो रहे थे. उसी समय ईरान और अमेरिका एक-दूसरे पर मिसाइल दाग रहे थे. जेडी वेंस की मानें तो ईरान की हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा.

इधर समझौता, उधर हमला... अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर बमबारी की, ईरानी सेना का पलटवार
अमेरिका, इजराइल और लेबनान के बीच फ्रेमवर्क एग्रीमेंट
नई दिल्‍ली:

अमेरिका, इजरायल और लेबनान शुक्रवार को जब वॉशिंगटन में एक त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क समझौते पर साइन कर रहे थे, तभी इधर, होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजर रहे कार्गो जहाज पर ईरान ने हमला कर दिया. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर बमबारी कर दी. फिर ईरानी सेना ने इसके जबाव में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस के बयान से संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच ये हमले थमने वाले नहीं हैं. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बावजूद हमले थम नहीं रहे हैं. दोनों अपने-अपने हमलों को जायज ठहरा रहे हैं.  

जेडी वेंस भड़के, बोले- हिंसा का जवाब हिंसा से...

जेडी वेंस ने कहा, 'ईरान ने सीजफायर एग्रीमेंट साइन किया है. हम इसका सम्‍मान करते हैं. अगर वह ऐसे समझौते का उल्‍लंघन करेंगे, तो एमओयू कैसे लागू होगा? अगर उन्हें MOU को लागू करने के तरीके को लेकर कोई मतभेद है, तो वे फोन करके इसके बारे में स्‍पष्‍टता ले सकते हैं. ऐसे हमले करने का क्‍या मतलब है. लेकिन अब हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा.  

Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिका, इजराइल और लेबनान के बीच फ्रेमवर्क एग्रीमेंट

वॉशिंगटन में शुक्रवार को चार दिन की बातचीत के बाद, अमेरिका, इजराइल और लेबनान ने एक त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर साइन किये गए. इसका मकसद मध्य पूर्व के इन दो पुराने कट्टर दुश्मनों के बीच शांति समझौते का रास्ता बनाना है. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, 'हमें लेबनान की संप्रभु सरकार और इजराइल सरकार के बीच, अमेरिका की मध्यस्थता और समर्थन से हुए एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.' रुबियो ने आगे कहा कि यह समझौता 'स्‍थायी शांति और सुरक्षा के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार करने की शुरुआत है.'

अमेरिका ने ईरान पर दागी मिसाइलें, IRGC ने भी किया पलटवार 

होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजर रहे कार्गो जहाज पर ईरान के हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. जहाज पर हमले के विरोध में अमेरिका ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन और राडर साइट पर हमले कर दिये. इसके जवाब में ईरानी सेना ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं.  

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया, 'सेना ने ईरान में मिसाइल और ड्रोन ठिकानों और रडार साइटों पर हमला किया है.' बताया जा रहा है कि इन हमलों में ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इसके बाद ईरानी सेना ने भी मिडिल ईस्‍ट में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं. 

ईरानी सेना IRGC ने बताया, 'दक्षिणी लेबनान में युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद, कुछ घंटे पहले अमेरिकी शासन ने हमेशा की तरह एक बार फिर अपने वादों को तोड़ा. उन्होंने अलग-अलग बहाने बनाकर, होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) में एक अनधिकृत रास्ते से गुजर रहे एक मनमाने जहाज के मामले को लेकर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के तटों पर हवाई हमले किए. इस आक्रामकता के जवाब में, आईआरजीसी नेवी ने क्षेत्र में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमला किया.'

Add image caption here

Add image caption here

ये भी पढ़ें :- समझौते के 10 दिन में ही फिर भड़की जंग, खतरे में संघर्षविराम, ईरान बोला-जवाब देते रहेंगे

होर्मुज को लेकर क्‍या हुआ है समझौता?


18 जून को ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के लिए हुए एक समझौते के तहत ईरान ने 60 दिनों तक बिना किसी शुल्क के व्यापारिक जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की व्यवस्था करने की बात कही थी. बीते मंगलवार को ईरान और ओमान ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देशों ने होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के भविष्य के प्रबंधन को लेकर बातचीत के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति जताई है. दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. लेकिन इस बीच शुक्रवार को ईरान ने होर्मुज में एक कार्गो जहाज पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका का ईरान पर हमला, मिसाइल-ड्रोन साइट को बनाया निशाना, IRGC का पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel, Lebanon, Iran US War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com