अमेरिकी कर्मियों को जोखिम में डालता है एच1बी वीजा: रिपब्लिकन सीनेटर (फाइल फोटो)
- अमेरिका में एच1बी कर्मियों की संख्या दशकों से बढ़ रही है
- इसके साथ ही धोखाधड़ी या दुरुपयोग की आशंका भी बढ़ी है.
- अमेरिका में एच1बी कर्मियों की संख्या दशकों से बढ़ रही है
वाशिंगटन:
एक शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर का कहना है कि भारतीय तकनीकी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच1बी कार्य वीजा अमेरिकी कर्मियों को जोखिम में डालता है.
अमेरिका में H-1B वीजाधारकों को लग सकता है झटका, जीवनसाथी को काम करने से रोकेगी ट्रंप सरकार
शक्तिशाली सीनेट जुडिशीयरी कमेटी के अध्यक्ष एवं सीनेटर चक ग्रासले ने गृह सुरक्षा के मामले पर मंगलवार को कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘एच1बी वीजा ऐसा कार्यक्रम है जो अमेरिकी कर्मियों को खतरे में डालता है.’’ ग्रासले ने कहा कि अमेरिका में एच1बी कर्मियों की संख्या दशकों से बढ़ रही है. इसके साथ ही धोखाधड़ी या दुरुपयोग की आशंका भी बढ़ी है.
उन्होंने कहा, ‘‘... मैंने दोनों को होते देखा है और गृह सुरक्षा मंत्रालय से अपील की है कि वह न्याय मंत्रालय के सहयोग से जांच करे और अभियोग चलाए.’’
पिछले ग्यारह साल में 21 लाख भारतीयों ने एच1बी वीजा के लिए आवेदन किए
ग्रासले ने कहा, ‘‘इन एच1बी कर्मियों में से अधिकतर तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत है और हमने देखा है कि दशकों से इस उद्योग में वेतन वृद्धि थमी हुई है और इसी के साथ विदेशी तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ रही है.’’
VIDEO: क्या H1B वीजा से अमेरिकी पेशेवरों के साथ भेदभाव हो रहा है?
उन्होंने कहा कि वह इस बात से प्रोत्साहित हैं कि नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं ने ‘‘अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए’’ कई एच1बी पहलों की घोषणा की है. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
H1B Visa, American, Republican Senator