Work From Home: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में Google अपने ज्यादातर कर्मचारियों को जुलाई 2021 तक घर से काम (work from home) करने की अनुमति देगा. कंपनी की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई. कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में, Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कहा, "कर्मचारियों को आगे की योजना बनाने की क्षमता देने के लिए हमने वैश्विक स्तर पर 30 जून, 2021 तक के लिए वर्क फ्रॉम होम के विकल्प को बढ़ाने का निर्णय लिया है.यह अवधि उनके लिए बढ़ाई गई है जिन्हें ऑफिस में रहकर काम करने की जरूरत नहीं है."
पीएम मोदी ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के साथ की बातचीत, ट्वीट कर कही यह बात..
सबसे पहले इस खबर देने वाले 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, दुनियाभर के लगभग सभी 200,000 Google कर्मचारियों-कांट्रेक्टर्स को इससे अपनी वर्क फ्रॉम होम सेवाएं बढ़ाने का विकल्प मिलेगा. पहले इन 'सेवाओं' को जनवरी 2021 में खत्म किया जाना था.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Google का यह निर्णय अन्य टेक फर्मों और बड़े नियोक्ताओं को ऐसी ही ऐहतियाती नीति को अपनाने के लिए प्रेरित कर सकता है, जो अपने कर्मचारियों के वर्कप्लेस पर लौटने को लेकर आशंकाओं से घिरे हुए हैं. कई टेक फर्मों ने कहा है कि वे आने वाले महीनों में धीरे-धीरे अपने कार्यालयों को फिर से खोलेंगी. इस बीच, ट्विटर ने कहा है कि वह अपने सभी कर्मचारियों को अनिश्चितकाल तक दूरस्थ क्षेत्र से काम करने (Remote work) की अनुमति देगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं