कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते Google ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्राम होम (work from home) के विकल्प को अगले साल तक के लिए बढ़ा दिया है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई (Sundar Pichai) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर गूगल कैंपस में 10 जनवरी तक लौटना ऐच्छिक/स्वैच्छिक रहेगा. स्थानीय ऑफिसों को यह तय करने का अधिकार दिया गया है कि उन्हें कर्मचारियों को डेस्क पर कब बुलाना है? पिचई ने कहा, 'मैं यह बताते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में हमारे ऑफिस पहले ही बिजनेस के लिए खुल गए हैं और हम स्वैच्छिक आधार पर (voluntary basis)हजारों गूगलर्स (Googlers) का स्वागत कर रहे हैं. ' उन्होंने कहा, 'आगे की राह हमारी उम्मीद से कुछ अधिक लंबी और ऊबड़खाबड़ हो सकती है. हालांकि मुझे पूरी उम्मीद है कि मिलकर हम इसे पार कर लेंगे. '
गूगल ने जुलाई में भारत में 95,680 सामग्रियों को हटाया, कंपनी ने अनुपालन रिपोर्ट में दी जानकारी
उन्होंने गूगल कर्मचारियेां को अपने ऑफिस लौटने के पहले 30 दिन का नोटिस देने का वादा किया. साथ ही घोषणा की कि वे (कर्मचारी) अक्टूबर और दिसंबर माह में एक अतिरिक्त दिन का अवकाश 'रीसेट डे (reset days)' के रूप में आराम और 'रिचार्ज' के लिए ले सकेंगे. गौरतलब है कि गूगल, फेसबुक और अन्य टेक कंपनियों ने कोरोना के प्रसार को सीमित करने के प्रयास के तहत अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने की योजना को आगे बढ़ाया है. इन कंपनियों ने कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप के बीच अपने ऑफिसों को सुरक्षित बनाने के लिए वैक्सीन और मास्क को भी जरूरी किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं