विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2011

हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार जीन की खोज

वैज्ञानिकों ने हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज में सफलता पाई है जो हृदय रोग तथा हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में सहायक सिद्ध हो सकती है।
वाशिंगटन: वैज्ञानिकों ने हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज करने में सफलता पाई है जो हृदय रोग तथा हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में सहायक सिद्ध हो सकती है। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि खोजे गए 16 जीन में से 10 इसका सुराग देंगे कि रक्त का नियंत्रण कैसे होता है। इस अनुसंधान में यूरोपीय मूल के दो लाख लोगों से जुटाई जानकारी का प्रयोग किया गया है। टीम के सदस्य मैथ्यू कूपर ने कहा कि इस अनुसंधान से रक्तचाप की आनुवंशिकी को समझने का मौका मिला है। इससे उच्च रक्तचाप के उपचार और हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम में मदद मिलेगी। हृदयाघात जैसी समस्या का कारण बनने वाले तनाव और उच्च रक्तचाप से पूरी दुनिया में करीब एक अरब लोग ग्रसित हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हाई ब्लड प्रेशर, जीन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com