विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2011

गद्दाफी ने शावेज की मध्यस्थता की पेशकश स्वीकारी

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की मध्यस्थता की पेशकश स्वीकार कर ली है।
काहिरा: लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की मध्यस्थता की पेशकश स्वीकार कर ली है। लीबिया में सरकार के खिलाफ भड़के जन विद्रोह को शांत करने के लिए शावेज ने मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है। समाचार चैनल 'अल जजीरा' के मुताबिक वेनेजुएला के विदेश मंत्री निकोलस मादुरो ने अरब लीग के प्रमुख अमर मूसा के साथ मध्यस्थता की इस योजना पर विचार विमर्श किया था। काहिरा में होने वाली अरब लीग की बैठक के दौरान इसका विवरण जारी किए जाने की सम्भावना है। मध्यस्थता की योजना में लैटिन अमेरिका, यूरोप और मध्यपूर्व देशों का एक प्रतिनिधिमंडल लीबियाई नेता गद्दाफी और उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के बीच मध्यस्थता करेगा। मूसा ने कहा कि वेनेजुएला की शांति योजना पर विचार चल रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गद्दाफी, शावेज, मध्यस्थता, Gadaffi, Shavez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com