विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

फुकुशिमा में विकिरण के स्तर का आंकड़ा सुधारा गया

टेप्को ने अपनी पूर्व की घोषणा वापस ले ली है। टेप्को ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि आयोडीन-134 की मात्रा का आकलन करने में गलती हुई थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मॉस्को: जापान के फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र के रिएक्टर संख्या-2 के पानी में रेडियोधर्मी आयोडीन का स्तर सामान्य से 100,000 गुना अधिक है। इसके पहले रविवार को जानकारी दी गई थी रेडियोधर्मी आयोडीन का स्तर सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कम्पनी (टेप्को) ने अपनी पूर्व की घोषणा वापस ले ली है। टेप्को ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि आयोडीन-134 की मात्रा का आकलन करने में गलती हुई थी।  सरकारी प्रवक्ता युकियो इदानो ने दिन में इसके पहले कहा कि जापान सरकार ने कम्पनी को आदेश दिया है कि वह संयंत्र में रेडियोधर्मी विकिरण बढ़ने के कारणों का पता लगाए। जापान की नाभिकीय एवं औद्योगिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि संयंत्र के रिएक्टर संख्या-2 के पानी में रेडियोधर्मी आयोडीन-131 की उच्च सघनता को रिएक्टर के एक्टिव जोन से लीक होने के रूप में समझा जा सकता है। रिएक्टर में सभी कार्य रोक दिए गए हैं और कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फुकुशिमा, आयोडिन, टेप्को
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com