विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2016

जापान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, सूनामी का खतरा नहीं

जापान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, सूनामी का खतरा नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर
टोक्यो: उत्तरपूर्वी जापान में सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी. इससे दो दिन पहले फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद सूनामी आई थी.

जापान के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आज सुबह स्थानीय समयानुसार 6.23 बजे आने वाले इस भूकंप के कारण भूकंपीय तरंगों का जोखिम नहीं है या इससे किसी प्रकार की हानि होने की कोई सूचना नहीं है. भूकंप टोक्यो के उत्तरपूर्व से 210 किमी दूर फुकुशिमा के करीब आया.

सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर संयंत्र के ऑपरेटर के हवाले से बताया कि भूकंप से फुकुशिमा के संयंत्र में कोई नई समस्या नहीं आई है.

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को 6.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके कारण सुनामी की लहरें उठीं थीं. सूनामी के कारण फुकुशिमा संयंत्र के पास एक मीटर तक ऊंची लहरें उठी थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप, सूनामी, फुकुशिमा परमाणु विद्युत संयंत्र, Japan, Earth Quake, Tsunami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com