विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2018

पाकिस्तान में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हत्या मामले में नया फुटेज जारी

पुलिस ने बताया कि लड़की पांच जनवरी को कसूर शहर में अपने घर के निकट एक धार्मिक शिक्षण केंद्र में पढ़ने गयी थी.

पाकिस्तान में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हत्या मामले में नया फुटेज जारी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
लाहौर: पाकिस्तान में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या मामले में पुलिस ने नया फुटेज जारी किया है. पंजाब प्रांत के कसूर जिले में लड़की का पिछले सप्ताह अपहरण कर लिया गया था. मंगलवार को उसका शव मिला. पुलिस ने बताया कि लड़की पांच जनवरी को कसूर शहर में अपने घर के निकट एक धार्मिक शिक्षण केंद्र में पढ़ने गयी थी. वहां से सीरियल किलर कहे जाने वाले एक शख्स ने उसे अगवा कर लिया. यह जगह लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर है.

डॉन न्यूज के मुताबिक पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का नया फुटेज जारी किया है जिसके मामले में संलिप्त होने का संदेह है. पुलिस ने कहा कि नये वीडियो से मामले की जांच में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. पंजाब पुलिस ने इससे पहले कहा था कि मामले की तहकीकात के लिए संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) बनायी गयी है.

इस मामले से देश भर में जनाक्रोश भड़क गया और लोगों ने बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की. एक साल में कसूर जिले में लड़की की इस तरह से हत्या की यह 12वीं घटना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7-year-old Girl Raped In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com