विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

महज 4 दिन की सुनवाई के बाद पाकिस्तान में सीरियल किलर को बच्ची से बलात्कार, हत्या के मामले में फांसी

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में शनिवार को एक सीरियल किलर को मौत की सजा सुनाई.

Also Read in
महज 4 दिन की सुनवाई के बाद पाकिस्तान में सीरियल किलर को बच्ची से बलात्कार, हत्या के मामले में फांसी
सीरियल किलर इमरान अली की तस्वीर
लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में शनिवार को एक सीरियल किलर को मौत की सजा सुनाई. देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब महज चार दिन में मामले की सुनवाई पूरी कर ली गई. कड़ी सुरक्षा के बीच कोट लखपत जेल में एटीसी जज सज्जाद हुसैन ने सजा सुनाई.

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में गर्भवती महिला से बलात्कार के मामले में तांत्रिक गिरफ्तार

उन्होंने 23 वर्षीय इमरान अली को बच्ची के अपहरण, नाबालिग से बलात्कार, बच्ची की हत्या और अव्यस्क से अप्राकृतिक कृत्य करने का दोषी पाते हुए मौत की सजा मुकर्रर की. इमरान को नाबालिग के शव को क्षत विक्षत करने के मामले में सात वर्ष की सजा के साथ दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. इस नृशंस वारदात की पूरे देश में घोर भर्त्सना हुई थी और लोगों में आक्रोश के भाव देखने को मिले थे.

VIDEO: निर्भया फंड का क्या हुआ?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Serial Killer, 7-year-old Girl Raped In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com