विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

इस्लामी आतंकवाद से लड़ना फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता: राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस्लामी आतंकवाद से लड़ना फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता है.

Also Read in
इस्लामी आतंकवाद से लड़ना फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता: राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों
फ्रांस में बीते दो सालों में कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमें 230 से अधिक लोग मारे गए हैं
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने विदेश नीति से संबंधित अपने एक महत्वपूर्ण भाषण में कहा कि इस्लामी आतंकवाद से लड़ना फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता है. उन्होंने फ्रांस को अस्थिर, तेजी से ध्रुवीकृत होती दुनिया में एक अहम शक्ति बनाने का संकल्प लिया.

पढ़ें: जिहादियों से निपटने के लिए चाड को साधन मुहैया कराएगा फ्रांस

मैक्रों ने पेरिस में जमा हुए करीब 200 फ्रांसीसी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का मतलब है कि इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लड़ना हमारी पहली प्राथमिकता है. 2015 की शुरूआत से फ्रांस में कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमें 230 से अधिक लोग मारे गए हैं जिससे फ्रांस पश्चिमी यूरोप में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है. उन्होंने फ्रांस के लोगों की सुरक्षा को देश के कूटनीतिक प्रयासों का मूल उद्देश्य बताया.

VIDEO:फ्रांस में इमैनुअल मैक्रों की जीत से क्‍यों खुश हैं उदारवादी?
मैक्रों ने आतंकी समूहों के लिए वित्त पोषण के स्रोत रोकने के विषय पर एक सम्मेलन बुलाने की भी घोषणा की जो 2018 की शुरूआत में पेरिस में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति ने कहा वह जिहादियों के खतरे को समाप्त करने के लिए पश्चिम एशिया में विभिन्न अहम ताकतों के साथ मिलकर काम करेंगे.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Islamic Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com