प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाने के भारत के दावे का समर्थन करने का शुक्रवार को संकल्प लिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फ्रांस ने इस आशय की जानकारी भारत सरकार को दी।
उन्होंने कहा कि फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों के बगैर दुनिया कम सुरक्षित होगी।
फ्रांस ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, विशेष रूप से आतंकवाद-विरोधी मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी और इनसानों के खिलाफ अत्याचार और विरासत संपति के विनाश पर अपना विरोध जताया।
फ्रांस का समर्थन संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के भारतीय एजेंडे और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में जगह पाने की उसकी महत्वकांक्षा को बढ़ाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस वर्ष की शुरुआत में फ्रांस यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद के साथ आतंकवाद विरोधी विषय पर भी बातचीत हुई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं