विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2020

फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 541 की मौत, 11 हजार के करीब पहुंचा जान गंवाने वालों का आंकड़ा

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10,869 तक पहुंच गया. बीते 24 घंटे में फ्रांस में 541 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. 

फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 541 की मौत, 11 हजार के करीब पहुंचा जान गंवाने वालों का आंकड़ा
फ्रांस में कोरोनावायरस से मौत का आंकड़ा 11 हजार के करीब पहुंचा.
पेरिस:

दुनिया के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस का कहर झेल रहे हैं. दुनिया में कोरोनावायरस से 83 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच फ्रांस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10,869 तक पहुंच गया. बीते 24 घंटे में फ्रांस में 541 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. 

शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमन ने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल 7,148 लोगों की हालत गंभीर है और वे गहन चिकित्सा में हैं. उन्होंने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण बुधवार को नर्सिंग होमों से कोई आधिकारिक दैनिक आंकड़ा प्राप्त नहीं पाया जिससे कुल मृतक संख्या की घोषणा नहीं की जा सकती.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France, France Coronavirus Deaths, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com