Paris:
फ्रांस में बुर्के पर पाबंदी से जुड़े कानून को तोड़ने के मामले में गुरुवार को पहला फैसला सुनाया जाएगा। दो फ्रांसीसी महिलाओं पर कानून लागू होने के बाद भी अपना चेहरा ढंकने का आरोप है। इन दोनों को मई में पूर्वी पेरिस से पकड़ा गया था। अगर इन्हें सजा होती है तो ये उन 91 महिलाओं में से पहली होंगी जिन्हें नए कानून के तहत पकड़ा गया है। इन्हें 150 यूरो यानी करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस कानून का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि अगर इन महिलाओं पर जुर्माना लगाया गया तो वे इसके खिलाफ यूरोप की मानवाधिकार अदालत में अपील करेंगे। फ्रांस में बुर्के पर पाबंदी के बाद बेल्जियम, इटली, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और स्विटजरलैंड जैसे कई देश इसी तरह का कानून लागू करने पर विचार कर रहे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फ्रांस, बुर्का, कानून, महिलाएं