विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2015

चीन में भूस्खलन, चार की मौत, 33 लोग लापता

Also Read in
चीन में भूस्खलन, चार की मौत, 33 लोग लापता
पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में भूस्खलन के बाद चार लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।

शहर की सरकार ने एक बयान में कहा कि यह भूस्खलन गुरुवार रात को याशी टाउनशिप में हुआ। यह इलाका लिशुई सिटी के लियांदू जिले में आता है। बयान में कहा गया कि भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानों के नीचे गांव के 20 घर दब गए।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि भूस्खलन के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू हो गए थे। आज सुबह तक चार शव बरामद कर लिए गए थे और जिंदा मिले एकमात्र व्यक्ति को इलाके के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय मौसम ब्यूरो ने कहा कि लिशुई में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन के समय भी बारिश जारी थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, चीन में भूस्खलन, China, Landslide In China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com