विज्ञापन

इमरान खान की बहन ने ही खोल दी मुनीर की पोल, 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच बता दिया

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के सारा झूठ अब वहीं के लोग सामने ला रहे हैं. इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर होने पर पाकिस्तान ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए कई झूठ बोले.

इमरान खान की बहन ने ही खोल दी मुनीर की पोल, 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच बता दिया
मुनीर अब अपने झूठ के बुने जाल में फंस चुके हैं.

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने आसिम मुनीर की पोल खोल दी है. उन्होंने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाकर रख दी थीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस दौरान अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कई झूठे दावे किए.

एक इंटरव्यू में नियाजी ने कहा कि चार दिन तक चला संघर्ष उस तरह नहीं हुआ जैसा पाकिस्तान के जनरलों और नेतृत्व ने जनता के सामने पेश किया. उन्होंने आगे कहा कि भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' पूरी तरह सफल रहा और पाकिस्तानी सेना अपनी हार को छिपाने की कोशिश कर रही है.

पाकिस्तान में मचा हड़कंप

नियाजी के इस बयान से पाकिस्तान की सत्ता में हड़कंप मच गया. कुछ ही घंटों में पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें समन भेज दिया. उन पर सेना और राज्य संस्थानों को निशाना बनाकर "झूठी, आपत्तिजनक और भड़काऊ" सोशल मीडिया सामग्री फैलाने का आरोप है.

पाकिस्तान में राजनीतिक प्रतिक्रिया

सत्ताधारी PML-N सरकार के नेताओं ने नियाजी के बयान की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि ऐसे बयान राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाते हैं. टेलीविजन और सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हुए इस इंटरव्यू ने मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के पैमाने और नतीजों को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध में कितने पाकिस्तानी सैनिक मारे गए बताओ... असीम मुनीर को फजलुर रहमान ने बताई हैसियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Operation Sindoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com