विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

भ्रष्टाचार मामले में ढाका की अदालत में पेश हुईं पूर्व पीएम खालिदा जिया, जमानत मिली

कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, उनको इस शर्त पर जमानत दी गई कि भविष्य में देश छोड़ने से पहले उन्हें अदालत को सूचित करना होगा.

Also Read in
भ्रष्टाचार मामले में ढाका की अदालत में पेश हुईं पूर्व पीएम खालिदा जिया, जमानत मिली
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया. (फाइल फोटो)
  • कोर्ट ने खालिदा जिया को सर्शत जमानत दी
  • देश से बाहर जाने से पहले कोर्ट को करना होगा सूचित
  • मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी
ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भ्रष्टाचार और मानहानि के मामलों में स्थानीय अदालत में पेश हुई जहां उन्हें जमानत मिल गई. कोर्ट ने एक सप्ताह पहले उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, उनको इस शर्त पर जमानत दी गई कि भविष्य में देश छोड़ने से पहले उन्हें अदालत को सूचित करना होगा.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा

अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 72 वर्षीया प्रमुख खालिदा जिया को जमानत के लिए एक लाख टका का मुचलका भी जमा करना पड़ा. बड़ी संख्या में समर्थकों से घिरीं जिया पुराने ढाका के अदालत परिसर पहुंची और जज के सामने आत्मसमर्पण किया. वह आत्मसमर्पण के एक दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं.

VIDEO:  पीएम नरेंद्र मोदी ने ढाकेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जमानत देने के बाद अदालत की एक नियमित सुनवाई में उन्होंने एक घंटे तक दिए बयान में भ्रष्टाचार मामलों में खुद को निर्दोष बताया. जज ने अगली सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है. बचाव पक्ष के वकील ने कहा, 'उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले गलत हैं. उन्हें परेशान करने के लिए काल्पनिक तौर पर मामले बनाए गए हैं. साथ ही वकील ने बताया कि उन्हें बोलने की अनुमति इसलिए दी गई, क्योंकि अदालत ने बयान देने की उनकी याचिका को मंजूर कर लिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khaleda Zia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com