विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2012

पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों के 5 जवानों की हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुछ बंदूकधारियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया और अर्धसैनिक बलों के पांच जवानों की हत्या कर दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुछ बंदूकधारियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया और अर्धसैनिक बलों के पांच जवानों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बंदूकधारियों के लश्कर-ए-झांगवी से जुड़े होने का संदेह जताया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सुई शहर में यह हमला तड़के हुआ। इस शहर में पाकिस्तान के प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा भंडार है।

बंदूकधारी हमले के बाद फरार हो गए। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने हालांकि इसके लिए प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झांगवी पर आरोप लगाया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paramilitary Jawans Killed In Pak, अर्धसैनिक बल, जवानों की मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com