विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2011

पाकिस्तान ने 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान ने गैरकानूनी ढंग से मछली पकड़ने के आरोप में 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी आठ नौकाओं को जब्त कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने जल क्षेत्र में गैरकानूनी ढंग से मछली पकड़ने के आरोप में 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी आठ नौकाओं को जब्त कर लिया है। मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (एमएसए) ने देर रात ये गिरफ्तारियां कीं। प्रवक्ता कमांडर नसीम ने कहा, भारतीय मछुआरे हमारे क्षेत्र में भटक गए थे और उन्हें कई बार वापस जाने की चेतावनी दी गई लेकिन जब उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एमएसए के प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें कराची में बंदरगाह पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि इस माह पाकिस्तानी जल सीमा में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की यह चौथी घटना है। एमएसए ने कुल 94 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 21 नौकाएं जब्त की हैं। जलसीमा के उल्लंघन के आरोप को लेकर दोनों देशों ने एक दूसरे के सैकड़ों मछुआरों को गिरफ्तार किया है। दर्जनों मछुआरों ने अपनी सजा खत्म हो जाने के बावजूद कई साल जेल में गुजारे। सरकारों ने पिछले कुछ वर्षों में धीमी शांति प्रक्रिया के तहत मछुआरों की अदला-बदली या रिहाई की है, दोनों देशों ने मछुआरों की जल्द रिहाई के लिए कदम उठाए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारतीय, गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com