प्रतीकात्मक चित्र
इस्लामाबाद:
पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक विश्वविद्यालय ने हिन्दी में एमफिल की डिग्री प्रदान की है। सेना द्वारा संचालित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉडर्न लैंग्वेजेज (एनयूएमएल) इस डिग्री को प्रदान करने वाला पाकिस्तान का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। एनयूएमएल की छात्रा शाहीन जफर हिन्दी में एमफिल की डिग्री प्राप्त करने वाली किसी पाकिस्तानी विश्वविद्यालय की पहली छात्रा हैं।
'डॉन' न्यूज की खबर के अनुसार 'स्वतंत्रयोत्तर हिन्दी उपन्यासों में नारी चित्रण (1947-2000)' विषयक यह शोध उन्होंने प्रोफेसर इफ्तिखार हुसैन की देखरेख में किया और उच्च शिक्षा आयोग ने इसे अपनी मंजूरी दी थी।
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दी विशेषज्ञों की कमी होने के कारण भारत के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो विशेषज्ञों ने जफर के शोध का मूल्यांकन किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, एमफिल डिग्री, हिन्दी साहित्य, Pakistan, MPhil Degree, Hindi Language