चीन द्वारा देश में ही बनाए गए जहाज की फाइल फोटो
- चीन में ही तैयार हुआ है नया जहाज
- इससे पहले भी इस तरह के पोत बना चुका है चीन
- चीनी मीडिया ने दी नए जहाज के तैयार होने की जानकारी
नई दिल्ली:
चीन ने अपना पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत रविवार को समंदर में परीक्षण के लिए उतार दिया. सरकारी चाइना डेली ने एक संक्षिप्त रिपोर्ट में बताया कि पूरी तरह से देश में ही विकसित किया विमान वाहक पोत रविवार सुबह समुद्र में रवाना हो गया, जहां इसको परखा जाएगा. गौरतलब है कि चीन ने अप्रैल को 2017 में दूसरा विमान वाहक पोत लॉन्च किया था. इससे पहले उसने 2012 में पहले पोत लिआओनिंग को अपनी नौसेना में शामिल किया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-चीन के बीच दूरी बनाने का प्रयास किया जा रहा : चीन के राजदूत
यह सोवियत संघ में बना पोत है जिसको दुरुस्त करके शामिल किया गया था. लिआओनिंग अभी सेवा में है लेकिन इसका इस्तेमाल अधिकतर उन नए पोतों के शोध और उनमें सुधारों के लिए होता है, जिनका निर्माण करने का चीन इरादा रखता है. रिपोर्ट के मुताबिक , चीन शंघाई में अपना तीसरा विमान वाहक पोत बना रहा है.
VIDEO: पीएम मोदी ने की चिंगफिंग से मुलाकात.
देश ने विवादित दक्षिण चीन सागर के साथ - साथ हिंद महासागर से संचालित होने के लिए 2030 तक चार विमान वाहक पोत की योजना बनाई है. कुछ रिपोर्टें कहती हैं कि चीन परमाणु विमान वाहक पोत बनाने की भी योजना बना रहा है. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
First China-Made Aircraft Carrier Sea Trials Begin