विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2012

पाकिस्तानी सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। क्रांति, कृपाण और नांगी टेकरी चौकियों पर शुक्रवार देर रात को भारी गोलीबारी की गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। क्रांति, कृपाण और नांगी टेकरी चौकियों पर शुक्रवार देर रात को भारी गोलीबारी की गई।

सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, "उन्होंने (पाकिस्तानी सेना) रात 10.30 बजे छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू की लेकिन बाद में भारी हथियारों का प्रयोग किया। गोलीबारी रात 11.30 बजे तक जारी रही। पाकिस्तान ने छह सौ राउंड गोलीबारी की।"

पाकिस्तानी सेना पिछले एक हफ्ते से भारतीय चौकियों एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा को निशाना बना रही है। कश्मीर घाटी की उरी सेक्टर में 16 अक्टूबर को पाकिस्तानी गोलीबारी में गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी करती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तानी सेना, Pakistan Army, युद्ध विराम का उल्लंघन, Cease Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com