विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

अमेरिका: मैरीलैंड हाईस्कूल में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

अमेरिका में पूर्वी मैरीलैंड प्रांत के एक हाईस्कूल में आज गोलीबारी हुई.

अमेरिका: मैरीलैंड हाईस्कूल में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक फोटो
  • अमेरिका के मैरीलैंड हाईस्कूल में गोलीबारी
  • गोलीबारी से कोई हताहत की खबर नहीं
  • सुबह आठ बजे के बाद स्कूल शुरू होते ही यह घटना हुई
वाशिंगटन: अमेरिका में पूर्वी मैरीलैंड प्रांत के एक हाईस्कूल में आज गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन से दक्षिणपूर्व में स्थित ग्रेट मिल्स हाईस्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में हताहतों के बारे में तत्काल आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है. सेंट मैरी काउंटी पब्लिक स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि स्कूल को बंद कर दिया गया है और स्थिति पर काबू पा लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: फ्लोरिडा गोलीबारी : अमेरिकी सदन ने स्कूल सुरक्षा विधेयक का समर्थन किया

हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. स्कूल के एक छात्र जोनाथन फ्रीसी ने बताया, ‘‘ सुबह आठ बजे के बाद स्कूल शुरू होते ही यह घटना हुई.’’ छात्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई शुरू की. उनके साथ कई अधिकारी थे. अब पुलिस कक्षाओं में जा रही है. हमें स्कूल से बाहर ले जाया जा रहा है.’’ 

VIDEO: दिल्‍ली: कनॉट प्‍लेस में लूट के दौरान फायरिंग
उल्लेखनीय है कि लगभग पांच सप्ताह पहले फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में 14 छात्रों और तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In America, Maryland High School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com