विज्ञापन

T20 World Cup SemiFinal Scenario: वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत से भारत पर मंडराया सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा?

ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: दो बार की चैंपियन विंडीज़ अचानक बेहद ख़तरनाक नज़र आने लगी है. टीम इंडिया के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचना अब आसान नहीं रहा है.

T20 World Cup SemiFinal Scenario: वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत से भारत पर मंडराया सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा?
T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario
  • टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में कई बड़े उलटफेर हुए, जिसमें श्रीलंका और ज़िंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया.
  • दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज़ ने ज़िंबाब्वे को हराकर सुपर-8 ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
  • भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ आगामी मैचों में कड़ी मेहनत करनी होगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: मौजूदा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. श्रीलंका और ज़िंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया तो यूरोप से आई इटली की टीम ने नेपाल को शिकस्त दे दी. नेपाल ने इंग्लैंड को नोकों चने चबवा दिए तो दक्षिण अफ़्रीका को अफ़ग़ानिस्तान को हराने के लिए डबल सुपर ओवर का मैच खेलना पड़ा. लीग स्टेज खत्म हो चुका है और सुपर-8 चरण चल रहा है. सुपर-8 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत की दक्षिण अफ़्रीका के हाथों अहमदाबाद में हार फ़ैन्स के लिए सरप्राइज़ से कम नहीं थी. इधर वेस्ट इंडीज़ ने ज़िंबाब्वो को जबरदस्त कूटा और पहले 20 ओवर में 254 रन ठोके फिर ज़िंबाब्वो 107 रनों से रौंद दिया. इस जीत के साथ दो बार की चैंपियन (2012, 2016) का रन रेट इतना अधिक हो गया है कि उसे पीछे छोड़ना मुश्किल नजर आ रहा है. 

भारत पर मंडराया बाहर होने का खतर!

विंडीज़ टीम अचानक ख़िताब की बेहद मज़बूत दावेदार नज़र आने लगी है.  इससे पहले विंडीज़ टीम ने ग्रुप मैचों में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल को शिकस्त दी. सुपर-8 के पहले मैच में ज़िंबाब्वे को धूल चटाया. विंडीज़ टीम 26 फरवरी को द.अफ़्रीका से (अहमदाबाद में) और 1 मार्च को भारत से (ईडन गार्डन्स) पर टक्कर लेगी. सोमवार की जीत के बाद वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 का हो गया है.

वेस्टइंडीज की इस धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचना अब आसान नहीं रहा है. भारत अपने अगले दो मैच जीत भी जाएगा तो भी उसके सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म नहीं होगा. संभव हो कि आखिर में मामला नेट रन रेट पर आकर टिके और भारत को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के रन रेट से आगे निकले के लिए (26 फ़रवरी को ज़िंबाब्वे से चेन्नई में और 1 मार्च को विंडीज़ से कोलकाता में) कड़ी मशक्कत करनी होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है समीकरण 

  • अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया
  • फिर भारत ने ज़िंबाब्वे को बड़े अंतर से हरा दिया
  • उसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने ज़िंबाब्वे  को हरा दिया
  • और अंत में भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया

अगर यह समीकरण होता है तो भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होंगे. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट काफी अधिक है. भारत का रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. तब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को पीछे धकेल सकती है और सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

 वेस्टइंडीज की टीम भले ही खतरनाक दिख रही है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और भारत को कम नहीं आंका जा सकता है. अगर भारत ने अपने बचे दोनों मैच जीत लिए और वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली तो इस सूरत में भारत और दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो जाएगा. यानी भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं, यह अब सिर्फ और सिर्फ उसके हाथ में नहीं रहा. हां, संभावनाएं अधिक है, लेकिन अगर दूसरे परिणामों ने उसका साथ दिया तो 2 जीत टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी. 

क्या एक जीत काफी होगी?

वेस्टइंडीज और भारत के रन रेट में इतना अंतर है कि अगर भारत अपने बचे दो में से एक मैच बड़े अंतर से जीत भी जाती है तो भी उसके वेस्टइंडीज के रन रेट से आगे निकलने की संभावना नहीं होगी. ऐसे में भारत की एक जीत काफी नहीं होगी.

कौन, कहां खेलेगा सेमीफ़ाइनल?

-    अगर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर जाता है तो वो 4 मार्च को अपना सेमीफ़ाइनल कोलंबो में खेलेगा.
-    अगर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं करता है और श्रीलंका क्वालिफ़ाई कर जाता है और उसकी टक्कर भारत के अलावा किसी से होती है तो वो नॉकआउट मैच कोलंबो में होगा.
-    अगर श्रीलंका या पाकिस्तान दोनों सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना पाते हैं तो ये सेमीफ़ाइनल कोलकाता में खेला जाएगा. 
-    दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच मुंबई में खेला जाएगा.
-    टीम इंडिया सेमीफ़ाइनल में पहुंचती है तो वो पाकिस्तान के अलावा दूसरी किसी टीम से अपना मैच मुंबई में खेलेगी. 
-    अगर भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें सेमीफ़ाइनल में नहीं पहुंचती हैं और श्रीलंका भी बाहर हो जाती है तो सेमीफ़ाइनल मैच कोलकाता और मुंबई में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को जबरदस्त धोया, 20 ओवर में ठोके 254, 7 रन से टूटने से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: ZIM vs WI, T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर का आया तूफान, 19 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वेस्टइंडीज के लिए बनाया मेगा रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com