विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

फेसबुक ने स्वीकार किया, उसके प्लेटफार्म पर 27 करोड़ खाते फर्जी या नकली हैं

द वाशिंगटन पोस्ट की अक्टूबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने सांसदों को यह बताने की योजना बनाई थी कि 12.6 करोड़ प्रयोक्ताओं ने रूसी ऑपरेटरों द्वारा उत्पादित और वितरित सामग्री देखी होगी.

फेसबुक ने स्वीकार किया, उसके प्लेटफार्म पर 27 करोड़ खाते फर्जी या नकली हैं
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लंदन: साल 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस के दखल के संबंध में अपनी भूमिका को लेकर फेसबुक पहले ही जांच के घेरे में है. अब फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसके प्लेटफार्म पर 27 करोड़ खाते फर्जी या नकली हैं. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया है कि सोशल मीडिया दिग्गज ने इस हफ्ते अपनी तिमाही आय के आंकड़े जारी किए थे और इसके साथ ही यह खुलासा भी किया था कि उसने जितना अनुमान लगाया था, उससे दसों लाख गुना ज्यादा फर्जी या नकली खाते हैं. 

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होता : अध्ययन

द वाशिंगटन पोस्ट की अक्टूबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने सांसदों को यह बताने की योजना बनाई थी कि 12.6 करोड़ प्रयोक्ताओं ने रूसी ऑपरेटरों द्वारा उत्पादित और वितरित सामग्री देखी होगी. यह कंपनी द्वारा पहले बताए गए आंकड़ों से कई गुना अधिक है. फेसबुक ने पहले बताया था कि लगभग 10 लाख यूजर्स ने उन विज्ञापनों को देखा था. 

VIDEO : ट्रंप की जीत की क्या वजह रही?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com