विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2017

पाकिस्तान के पाराचिनार में धमाका, 24 की मौत, 100 घायल

Also Read in
पाकिस्तान के पाराचिनार में धमाका, 24 की मौत, 100 घायल
पाकिस्तान के पाराचिनार में धमाका (प्रतीकात्मक फोटो)
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी तालिबान ने एक शिया इमामबाड़े को निशाना बनाकर शक्तिशाली कार बम विस्फोट किया जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए. यह धमाका खुर्रम एजेंसी में पाराचिनार के सेन्ट्रल बाजार में इमामबाड़ा के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुआ. विस्फोट के समय लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार विस्फोट में कम से कम 24 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. विस्फोट में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुये हैं.

पाकिस्तानी तालिबान से अलग होकर बने समूह जमात-उल-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है जबकि आपात सेवाओं को मौके पर भेजा गया. प्रशासन ने इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले पर शोक जताया और इसकी निंदा करते हुए कहा, ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखें.’’

शरीफ ने किसी भी कीमत पर देश से आतंकवाद की समस्या को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों के नेटवर्क को पहले ही तोड़ दिया गया है और हमारी सरजमीं से आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करने तक इस लड़ाई को जारी रखना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है.’’ प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को हरसंभव मदद देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. गृहमंत्री चौधरी निसार ने विस्फोट की जांच का आदेश दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Parachinar, Blast In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com