दुनिया के सबसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को $44 बिलियन में खरीदने के बाद अब टेस्ला (Tesla) के फाउंडर इलॉन मस्क (Elon Musk) की नजर नए निशाने पर है. और वो है कोका कोला ( Coca-Cola). एक और अलग तरह के ट्वीट में नए-नए ट्विटर के मालिक बने इलॉन मस्क ने कहा कि अगली बार वो कोका-कोला खरीदना चाहेंगे "ताकि उसमें दोबारा से कोकेन (Cocaine) डाल सकें." इसके तुरंत बाद मस्क ने अपने पिछले ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि." अब मैं मैकडॉनल्ड खरीदने जा रहा हूं, और मैं इसकी सारी आइसक्रीम मशीन ठीक कर दूंगा." साथ ही, मजाकिया तरीके से उन्होंने अपनी ही बात का जवाब देते हुए कहा, " सुनो मैं जादू नहीं कर सकता, ठीक है."
Next I'm buying Coca-Cola to put the cocaine back in
— Elon Musk (@elonmusk) April 28, 2022
अपने दुनिया से परे बयानों के लिए मशहूर, मस्क की ट्विटर पर रेपुटेशन उनके ट्विटर खरीदने से काफी पहले है. मस्क ने पहले भी ट्विटर यूजर्स को पोल करवाया है, ये पूछने के लिए कि क्या उनहें टेस्ला के 10% शेयर बेच देने चाहिए ताकि वो मुनाफा कमा सकें. उसके बाद उन्हें सच में टेस्ला के करीब $7 बिलियन के शेयर बेच डाले जब उनके प्रस्ताव के समर्थन में 57% प्रतिशत वोट पड़े.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Listen, I can't do miracles ok pic.twitter.com/z7dvLMUXy8
— Elon Musk (@elonmusk) April 28, 2022
ट्विटर के टेकओवर के कुछ हफ्ते पहले जब मस्क केवल ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने जा रहे थे, टेस्ला के फाउंडर ने इस प्लैटफॉर्म को सुधारने के लिए बहुत से विचार साझा किए थे. इनमें से कई गंभीर सुझाव थे जैसे एडिट बटन लाने की संभावना, जबकि बाकि सारे बेहद अजीब लगे, जैसे ट्विटर के सैन फ्रैंसिस्को हेडक्वार्टर्स को बेघरों के लिए शेल्टर में बदल देना.
इलॉन मस्क के सबसे ताजा Coca-Cola ट्वीट को एक तरफ जहां ठिठोली माना जा रहा है लेकिन इसे पूरी तरह से खारिज भी नहीं किया जा सकता. खास तौर से मस्क के सोशल मीडिया स्टेटमेंट का इतिहास देखते हुए. ..साथ ही पुरानी कंपनी कोका कोला के कोकेन के साथ रहे रंगीले इतिहास को भी यह एक मंजूरी भी देता है. कोका कोला अपने दो इंग्रीडिएंट्स के लिए जाना जाता है, एक कोका की पत्तियों के लिए दूसरा कोला नट्स(coca leaves and kola nuts)के लिए. कोला नट्स कैफीन का स्त्रोत है, जबकि कोका की पत्तियां वो बेस हैं, जिसने साइकोएक्टिव ड्रग कोकेन निकाला जाता है.
कोका-कोला ने एक समय पर कोका coca की पत्तियों का कोकेन निकाले बिना प्रयोग किया था. जबकि 19वीं शताब्दी में कोकेन को केवल उपचार का पदार्थ माना जाता था. हालांकि इस ड्रग पर कई लांछन लगे और अमेरिका में इस पर प्रतिबंध लगा. फिर बाद में कोकेन को उनके सीक्रेट फॉर्मूला से हटाया गया, और फिर इसकी जगह कोकेन निकाली गई पत्तियां प्रयोग की जाने लगीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं