माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर (Twitter) के नये मालिक इलॉन मस्क (Elon Musk) ने रविवार को कहा कि डेढ़ साल के भीतर ट्विटर यूजर्स की संख्या रिकॉर्ड एक अरब प्रति माह को पार कर सकती है. इलॉन मस्क ने ट्वीट किया,“मैं सोचता हूं कि मैंने वह रास्ता देख लिया जिससे अगले 12 से 18 माह के भीतर ट्विटर यूजर्स का आंकडा एक बिलियन प्रति माह को पार कर जायेगा.”मस्क ने एक जानकारी साझा करते हुए दावा किया कि उनके एक माह पहले टि्वटर को अपने हाथ में लेने क बाद से इस प्लेटफार्म से जुडने वाले लोगों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है.
ट्विटर पर नये जुड़ने वालों में कथित रूप से 16 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 20 लाख से अधिक रहे. यह आंकडा 2021 के इसी समय के दौरान दर्ज संख्या का 66 प्रतिशत से अधिक है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को पिछले महीने टेकओवर करने वाले बिलिनेयर Elon Musk का यह भी कहना है कि अगर उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता तो वह अपना स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करेंगे. ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं.
पिछले कुछ वर्षों से ऐसी अटकल है कि मस्क 'Tesla Pi' कहे जाने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं. एक ट्वीट के उत्तर में मस्क ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे ऐसा न करना पड़े लेकिन अगर कोई अन्य विकल्प नहीं बचता तो मैं एक वैकल्पिक फोन लॉन्च करूंगा." Liz Wheeler Show की होस्ट Liz Wheeler ने एक प्रश्न किया था, "अगर Apple और Google अपने ऐप स्टोर्स से ट्विटर को हटाते हैं तो क्या इलॉन मस्क को अपना स्मार्टफोन बनाना चाहिए. इस व्यक्ति ने रॉकेट तक बनाए हैं तो एक स्मार्टफोन बनाना आसान होना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं