विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2013

बम हमले की चेतावनी के बाद एफिल टावर को खाली करा गया

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पेरिस के विश्व विख्यात एफिल टावर को शनिवार शाम को बम की अफवाह के कारण खाली कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 1889 में बनाए गए टावर में और इसके आसपास उस समय करीब 1,500 लोग थे, जिसे जगह से हटाया गया।
पेरिस: पेरिस के विश्व विख्यात एफिल टावर को शनिवार शाम को बम की अफवाह के कारण खाली कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 1889 में बनाए गए टावर में और इसके आसपास उस समय करीब 1,500 लोग थे, जिसे जगह से हटाया गया।

समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने एक टेलीफोन बूथ से पुलिस को बम हमले की चेतावनी दी थी। पुलिस ने शाम करीब साढ़े छह बजे परिसर से लोगों को हट जाने के लिए कहा, एक घंटे से भी कम समय में परिसर से करीब 1,500 पर्यटकों और कर्मचारियों को हटा दिया गया।

फ्रेंच भाषा में इस टावर का नाम 'ला टावर एफिल' है। पुलिस ने इसके तुरंत बाद संभावित बम की खोजबीन शुरू कर दी। बम की खोज के लिए खोजी कुत्ते लगाए गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एफिल टावर, फ्रांस, पेरिस पुलिस, Eiffel Tower, France, Paris Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com