विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2011

मिस्र को 15 करोड़ डॉलर की सहायता देगा अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है मिस्र में लम्बे समय तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए अमेरिका उसे 15 करोड़ डॉलर की सहायता देने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लिंटन ने कहा कि यह धनराशि मिस्र में लगभग तीन सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान की आर्थिक भरपाई के लिए उपयोग में लाई जाएगी। क्लिंटन ने कहा, "यह बहुत स्पष्ट है कि मिस्र में हालात सामान्य बनाने के लिए क्रमिक रूप से कार्य करने की जरूरत है।" क्लिंटन ने कहा कि स्पष्टतौर पर मिस्र को लम्बे समय तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मिस्र की मदद के लिए अमेरिका अतिरक्त सहायता देने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि मिस्र, अमेरिका से वार्षिक तौर पर लगभग 1.5 अरब डॉलर की सहायता लेता है। लम्बे समय तक अमेरिका के सयहोगी रहे मुबारक ने 11 फरवरी को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, आर्थिक सहायता, 15 करोड़ डॉलर