इक्वाडोर की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी के फ्यूल टैंक में सोमवार को भीषण आग लग गई. इसके कारण रिफाइनरी में तेल उत्पादन रोक दिया गया. आग लगने की घटना के बाद आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. इस दौरान संयंत्र से धुएं का बड़ा गुबार निकलते देखा गया. सरकारी तेल कंपनी पेट्रोइक्वाडोर ने कहा कि एस्मेराल्डास प्रांत में स्थित संयंत्र रोजाना करीब 1,10,000 बैरल रिफाइन कर सकता है. यहां पर कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर उत्पादन को रोक दिया गया है.
साथ ही कंपनी ने बताया कि आग में कोई घायल नहीं हुआ. पांच लोग धुएं के कारण मामूली रूप से प्रभावित हुए हैं, जिन्हें चिकित्सा सहायता दी गई है. एएफपी के एक पत्रकार ने बताया कि सैनिकों और रिफाइनरी स्टॉफ द्वारा घेरे गए स्थल से श्रमिकों को निकाला गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ऊर्जा मंत्री ने स्थिति को नियंत्रण में बताया
इक्वाडोर पुलिस ने कहा कि वह इलाके के निवासियों को निकाल रही है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कितने लोग हैं.
कोलंबिया के साथ इक्वाडोर की सीमा के पास रिफाइनरी में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि ऊर्जा मंत्री इनेस मंजानो ने एक्स पर एक पोस्ट में स्थिति को नियंत्रण में बताया है. बावजूद इसके स्थानीय लोगों की चिंता कम नहीं हुई है.
तेज आवाज और भागने लगे हम: स्थानीय लोग
प्लांट में काम करने वाले रामिरो मदीना ने कहा कि एक तेज आवाज सुनाई दी और हम सभी भागने लगे. वहीं समुदाय के प्रतिनिधि एडगर रोमेरो ने कहा, "अभी जो हो रहा है वह काफी चिंताजनक है."
पेट्रोइक्वाडोर ने यह नहीं बताया है कि फ्यूल टैंक में कितना ईंधन है. इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका के शीर्ष तेल उत्पादकों में से एक है और राजस्व के लिए अपने पेट्रोलियम निर्यात पर बहुत अधिक निर्भर है.
2024 में देश ने रोजाना करीब 4,75,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन किया, जिसमें से करीब तीन-चौथाई को बेच दिया गया. इससे इक्वाडोर को करीब 8.6 अरब डॉलर की कमाई हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं