विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2011

दुबई में नौकरानी ने मालिक के गुप्तांग काट डाले

दुबई: दुबई में 20 वर्षीय एक इथोपियाई नौकरानी ने अपने मालिक के रोज-रोज के बुरे बर्ताव से तंग आकर उसके गुप्तांग काट डाले। पुलिस ने बताया कि नौकरानी ने मसाज के लिए जोर दिए जाने पर अपने 70 वर्षीय मालिक का गुप्तांग काट दिया। 7 डेज ने दुबई पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस व्यक्ति ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने देखा कि उसके अंग से बहुत अधिक खून निकल रहा है। इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि यह महिला अपना आपा खो बैठी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहीं, महिला ने आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति उसके साथ बुरा बर्ताव करता था और उसे परेशान करता था। वारदात के दिन इस व्यक्ति ने उसे मसाज करने को कहा, जिसपर वह गुस्सा हो गई। उसने रसोई घर से चाकू लाकर इस व्यक्ति पर हमला कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुबई, नौकरानी, गुप्तांग, बुरा बर्ताव, छेड़छाड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com