विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2022

डोनाल्ड ट्रंप की एक्स-वाइफ इवाना ट्रंप का 73 साल की उम्र में निधन

इवाना एक मॉडल थी और उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रम्प से शादी की थी. डोनाल्ड और इवाना ट्रम्प ने 90 के दशक की शुरुआत में तलाक ले लिया था. जिसके बाद ट्रम्प ने 1993 में मेपल्स से शादी की थी.

डोनाल्ड ट्रंप की एक्स-वाइफ इवाना ट्रंप का 73 साल की उम्र में निधन
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली पत्नी इवाना ट्रंप की आयु 73 वर्ष थी.
न्यूयॉर्क:

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Former US President Donald Trump) की पहली पत्नी इवाना ट्रंप (Ivana Trump) का निधन हो गया है. डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी और लिखा कि इवाना ट्रंप एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया है. डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर पोस्ट कर बताया कि गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन हुआ है. इवाना ट्रंप की आयु 73 वर्ष थी. ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि "उनका गौरव और आनंद उनके तीन बच्चे, डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक थे. हम सभी को उन पर बहुत गर्व था. रेस्ट इन पीस, इवाना.

ये भी पढ़ें- ललित मोदी और सुष्मिता सेन की ये 10 Photos कर रही हैं सारी कहानी बयां

इवाना एक मॉडल थी और उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रम्प से शादी की थी. उनके पहले बच्चे का जन्म वर्ष 1977 के अंत में हुआ था. जबकि इवांका का जन्म 1981 में और एरिक का 1984 में हुआ था. डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना ट्रम्प ने 90 के दशक की शुरुआत में तलाक ले लिया था. जिसके बाद ट्रम्प ने 1993 में मेपल्स से शादी की थी. मेपल्स के साथ डोनाल्ड ट्रम्प की शादी 1999 तक चली. तलाक के बाद उन्होंने 2005 में तीसरी और वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रम्प से शादी की.

वहीं एरिक ट्रम्प ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां को श्रद्धांजलि पोस्ट की और लिखा कि "हमारी माँ एक अविश्वसनीय महिला थी - व्यवसाय में एक शक्ति, एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक दीप्तिमान सुंदरता, और देखभाल करने वाली मां और दोस्त. उन्हें बहुत याद किया जाएगा.

VIDEO: श्रीलंका संकट : अलग अंदाज में जताया विरोध, गाकर बताया- चाहते हैं राजपक्षे की विदाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Wife Ivana Trump, Ivana Trump Passes Away
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com