विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप 14 नवंबर को अमेरिका लौटेंगे और इसी दिन फिलीपीन में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) आयोजित किया जाएगा.

Also Read in
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा
अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( फाइल फोटो )
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  अगले महीने एशिया की अपनी यात्रा के अंत में अहम एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप 14 नवंबर को अमेरिका लौटेंगे और इसी दिन फिलीपीन में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) आयोजित किया जाएगा. ट्रंप दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जिसका आयोजन भी एक दिन पहले फिलीपीन में किया जाएगा लेकिन वह अतिरिक्त दिन नहीं रुकेंगे.

अपने पहले दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन

अमेरिका का एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ईएएस में शामिल होगा. ईएएस में दर्जन भर से अधिक एशियाई देशों के साथ साथ आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और रूस भी शामिल हैं. व्हाइट हाउस ने ट्रंप के इस सम्मेलन में शामिल नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया.

एशिया की अपनी पहली यात्रा में ट्रंप पांच देशों में जाएंगे. इस 12 दिवसीय यात्रा में उनका अंतिम पड़ाव फिलीपीन होगा. ऐसी संभावना है कि इस यात्रा के दौरान ट्रंप क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों से मांग करेंगे कि वे उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने का दबाव बनाएं. वह इस यात्रा में अमेरिका के आर्थिक हितों के संबंध में भी बात करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com