विज्ञापन

बाबर आजम नंबर-1, रोहित शर्मा से आगे श्रेयस अय्यर, बतौर कप्तान T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

टी-20 सीरीज में भारत को 3-2 से जीत मिली लेकिन आखिरी मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 7 विकेट से हार गई. भले ही भारतीय टीम को हार मिली लेकिन कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

बाबर आजम नंबर-1, रोहित शर्मा से आगे श्रेयस अय्यर, बतौर कप्तान T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रोहित से आगे निकले श्रेयस अय्यर; देखें टॉप-5 कप्तान बल्लेबाज
X (formerly Twitter)

भारत ने टी-20 सीरीज 3-2 से जीत लिया लेकिन आखिरी मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा , इस मैच में भारत के बल्लेबाजों ने 191 रन बनाए थे जिसमें ईशान किशन ने 61 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन की पारी खेली थी. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंद पर 93 रन बनाकर भारत से मैच छीन लिया. टिम सीफर्ट ने 93 रन की एक ऐसी पारी खेली जिसने मैच खत्म कर दिया. बता दें कि भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन कप्तान के तौर पर 50 रन की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड टी-20 इंटरनेशनल में बना दिया है. है. 

श्रेयस अय्यर अब टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान हैं. इस मामले में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं. बाबर ने 2021 में बतौर कप्तान 939 रन और 2022 में बतौर टी-20 इंटरनेशनल कप्तान 735 रन बनाए थे. वहीं, इस साल बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने अबतक कुल 716 रन बना लिए हैं. 
नंबर 3 पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं. हैरी ब्रूक ने 690 रन साल 2026 में अबतक बना लिए हैं, वहीं, नंबर 4 पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 2022 में बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 656 रन बनाने का कमाल किया था. 

एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा T20I रन:

  • 939 - बाबर आज़म (2021)
  • 735 - बाबर आज़म (2022)
  • 716 - श्रेयस अय्यर (2026)
  • 690 - हैरी ब्रूक (2026)
  • 656 - रोहित शर्मा (2022)

एक ओर जहां टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान अय्यर ने रन बनाने के मामले में रिकॉर्ड बनाया तो वहीं दूसरी ओर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तान भी अय्यर बन गए हैं.  इस साल अय्यर बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में कुल 10 मैच हार चुके हैं. अय्यर से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने 2022 में 29 मैच में 8 मैच हारे थे. 

एक कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान हारे गए सबसे ज़्यादा T20I मैच

10 (26 मैच) - श्रेयस अय्यर (2026)
8 (29) - रोहित शर्मा (2022)
6 (10) - एमएस धोनी (2009)
6 (14) - एमएस धोनी (2012)
5 (21) - एमएस धोनी (2016)
5 (11) - हार्दिक पांड्या (2023)

यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित नहीं, गौतम गंभीर का बड़ा दावा, बोले- वनडे सीरीज में भारत चमका तो श्रेय इन खिलाड़ियों को जाएगा

यह भी पढ़ें | फिलिप्स बने रन मशीन, अभिषेक नंबर-2, एलन से आगे निकले नमन धीर, T20 सीरीज के बाद टॉप -5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Rohit Gurunath Sharma, Shreyas Santosh Iyer, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com