अमेरिका में एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इतने गुस्से में आ गए कि वे कैमरे के सामने से उठकर चले गए. NBC के एक कार्यक्रम में उनसे ईरान युद्ध, दंगाईयों के लिए स्पेशल फंड और 2020 चुनाव में धोखाधड़ी जैसे गंभीर सवाल पूछे जा रहे थे. शुरुआत में तो उन्होंने शांत होकर जवाब दिए, लेकिन जब चुनावी धांधली के उनके आरोपों पर सबूत मांगे गए, तो माहौल बदल गया. ट्रंप गुस्से में आ गए. उन्होंने चैनल को ही एक तरफा भ्रष्ट नेटवर्क बता दिया और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए. खास बात थी कि यह पूरा इंटरव्यू खेत में रिकॉर्ड हुआ था, जहां बारिश और गरज ने भी बातचीत को और कठिन बना दिया था.
इंटरव्यू में क्या हुआ?
NBC से इस शो का नाम “Meet the Press” है जिसमें उसकी होस्ट क्रिस्टन वेलकर ट्रंप का इंटरव्यू ले रही थीं. यह इंटरव्यू शुक्रवार को विस्कॉन्सिन के एक खेत में रिकॉर्ड किया गया था और रविवार को टेलीकास्ट किया गया. पीछे ट्रैक्टर और घास के ढेर (हे बेल्स) दिखाई दे रहे थे. तेज बारिश और ऑडियो की समस्या के कारण बातचीत कई बार रुकी भी. बारिश इतनी तेज थी कि छत पर गिरती बारिश की आवाज से इंटरव्यू जारी रखना मुश्किल हो गया.
यहां ईरान युद्ध, परमाणु हथियार और अमेरिका को विदेशी युद्धों से दूर रखने के उनके वादों पर सवाल पूछे गए. इसपर ट्रंप ने कहा, “सबसे पहले, मैंने यह कभी नहीं कहा कि कोई युद्ध नहीं होगा. फिर मैंने दुनिया की सबसे मजबूत सेना क्यों बनाई होगी?” इसके बाद उन्होंने वेलकर को “बहुत बड़ी उदारवादी (लिबरल) और प्रगतिशील” कहा. वेलकर ने जवाब दिया कि नहीं, मैं सिर्फ एक पत्रकार हूं.
ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे ये लगातार चलने वाले युद्ध पसंद नहीं हैं. यह कोई लंबा चलने वाला युद्ध नहीं है. हम इसे तीन महीने से कर रहे हैं.” फिर बातचीत और तेज हो गई जब विषय ट्रंप की उस योजना पर गया जिसमें वे टैक्सपेयर्स के पैसे से उन लोगों को मुआवजा देना चाहते हैं जिन्हें वे मानते हैं कि जो बाइडेन की सरकार में राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार हुए. हालांकि आलोचक मानते हैं कि इस फंड से ट्रंप 2021 के कैपिटल हिल्स के दंगाइयों को मुआवजा देना चाहते हैं.
ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि इस फंड का क्या होगा. मुझे यह विचार पसंद है क्योंकि आपके जैसे लोग, फर्जी और गंदा प्रेस, भ्रष्ट प्रेस, और मूर्ख बाइडे... उन्होंने लोगों को बर्बाद किया. उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजा.” इसपर वेलकर ने कहा,"आप जो कह रहे हैं उसका कोई सबूत नहीं है.”
WOW -- Trump crashes out and cuts his interview with Welker short as she presses him on his lack of evidence for claiming elections are rigged
— Aaron Rupar (@atrupar) June 7, 2026
"You're either crooked or you're stupid. Let's call it quits. Because I've had enough. Thank you darling," he tells her."
"I traveled… pic.twitter.com/qQaNIDnX4y
राष्ट्रपति ने अपना माइक्रोफोन हटाकर जमीन पर पटकने से पहले कहा, "सॉरी चलि इसे खत्म करते हैं क्योंकि बहुत हो गया. थैंक्यू डार्लिंग. अच्छा समय रहे आपका."
इसके बाद वे कैमरे के सामने से चले गए, जबकि वेलकर उन्हें रोकने की कोशिश करती रहीं. रविवार को वेलकर ने दर्शकों को बताया कि उन्होंने शनिवार को ट्रंप से मौसम की वजह से हुई दिक्कतों पर बात की थी और ट्रंप ने फिर से इंटरव्यू देने पर सहमति जताई है.
यह भी पढ़ें: इजरायल ने नहीं मानी ट्रंप की बात! ईरान पर किया जवाबी हमला, तेहरान तक धमाके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं