विज्ञापन

अब होर्मुज में टोल नहीं लगाएगा अमेरिका, 24 घंटे में बदल गया ट्रंप का मूड; बोले- अब बिजनेस करूंगा

दुनिया भर में होने वाले कुल तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस के कारोबार का लगभग पांचवां हिस्सा होर्मुज के रास्ते से होकर गुजरता है.

अब होर्मुज में टोल नहीं लगाएगा अमेरिका, 24 घंटे में बदल गया ट्रंप का मूड; बोले- अब बिजनेस करूंगा
ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज में टोल के बदले वो खाड़ी देशों के साथ बिजनेस डील करेंगे.
NDTV

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों से दुनिया को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. खाड़ी देशों से गुजरने वाले जहाजों पर 20 फीसदी 'प्रोटेक्शन फीस' लगाने के अपने ही फैसले से ट्रंप महज 24 घंटे के भीतर पूरी तरह पलट गए हैं. सोमवार को जिस फैसले से उन्होंने दुनिया भर के बाजार में खलबली मचा दी थी, मंगलवार को उसे रद्द करते हुए ट्रंप ने एक नया दांव खेल दिया है. अब ट्रंप का कहना है कि वह इस टैक्स की जगह मिडिल ईस्ट के देशों के साथ 'ऐतिहासिक और विशाल' बिजनेस डील करेंगे.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस बड़े बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बेहद सकारात्मक और सफल बातचीत के बाद मैंने 20 प्रतिशत अमेरिकी रीइंबर्समेंट फीस के फैसले को बदलने का फैसला लिया है. इसकी जगह अब खाड़ी देश अमेरिका में बड़े पैमाने पर व्यापार और निवेश करेंगे."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @realDonaldTrump/ Truth Social

ईरान के चलते UAE शिफ्ट कर रहा अपना बंदरगाह? अथाह पैसे से बन रहा ये नया पोर्ट

ट्रंप ने आगे दावा किया कि यह निवेश बेहद बड़ा होगा और ये सौदे मिडिल ईस्ट के देशों के भविष्य के लिए भी बेहतरीन साबित होंगे. ट्रंप के मुताबिक, इन डील्स के जरिए अमेरिका में फैक्ट्रियां, प्लांट्स और नए उपकरण ऐतिहासिक स्तर पर आएंगे. इससे अमेरिकी नागरिकों के लिए भारी संख्या में मोटी कमाई वाली नौकरियां पैदा होंगी.

24 घंटे पहले खुद को बताया था 'हॉर्मुज का रक्षक'

इस यू-टर्न से ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार को ट्रंप का रुख बेहद सख्त था. उन्होंने एलान किया था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर कार्गो पर अमेरिका 20 फीसदी का शुल्क वसूलेगा.

ट्रंप ने पोस्ट किया था, "अब से अमेरिका को 'द गार्जियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' के तौर पर जाना जाएगा. इस नाते और निष्पक्षता के नियम के तहत, दुनिया के इस बेहद संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के बदले अमेरिका को 20% रीइंबर्समेंट फीस दी जाएगी. यह प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू हो रही है." 

इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी साफ किया था कि यह रास्ता खुला हुआ है और अमेरिका ने ईरान के जहाजों की आवाजाही को रोकने के लिए अपनी नाकाबंदी को फिर से लागू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज के बाद अब दुनिया को नया सिरदर्द दे सकता है ईरान, लाल सागर में US के लिए ढूंढ निकाला 'ट्रंप कार्ड'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hormuz, Donald Trump, US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com