विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2016

अमेरिका : ईमेल दुरुपयोग मामले में डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, 'हिलेरी क्लिंटन अपराधी, उन्हें जेल भेजा जाए'

अमेरिका : ईमेल दुरुपयोग मामले में डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, 'हिलेरी क्लिंटन अपराधी, उन्हें जेल भेजा जाए'
डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है।
वाशिंगटन: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपनी संभावित प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को विदेश मंत्री रहते हुए ई-मेल के दुरुपयोग के मामले में जेल भेजे जाने की बात कही है। ट्रंप ने गुरुवार को कैलिफोर्निया के सैन हौजे में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं कहूंगा कि हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजा जाना चाहिए। वह अपराधी हैं।"

ट्रंप ने इससे पहले भी हिलेरी पर विदेश मंत्री रहते हुए आधिकारिक कार्यो के लिए अपने निजी ई-मेल खातों का इस्तेमाल कर संघीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि हिलेरी 2009 से 2013 तक इस पद पर रही थीं। इससे इतर, हिलेरी ने कैलिफोर्निया के ही एक अन्य शहर सैन डियागो की रैली में ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनमें राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक योग्यताएं नहीं हैं।

हिलेरी ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप के विचार सिर्फ अलग ही नहीं, बल्कि वे खतरनाक भी हैं। ट्रंप के नेतृत्व में युद्ध में हिस्सा लेने की कल्पना करना मुश्किल नहीं है।" कई रिपबिल्कन ने हिलेरी की यह कहते हुए आलोचना की है कि उनके ईमेल के दुरुपयोग से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com