विज्ञापन
4 minutes ago

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे टी20 में 249 रन बनाने के बावजूद मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में जोरदार वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतर चुकी है. भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी20 इंटरनेशल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को तीन में जीत नसीब हुई है, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल टी20 सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. लाइव स्कोर

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट

तीसरे टी20 में भारत की खराब शुरुआत देखने को मिली है. शमार जोसेफ ने संजू सैमसन को पवेलियन भेज दिया है. सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए.
 

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय पारी का आगाज करने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. संजू सैमसन स्ट्राइक पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज पहला ओवर लेकर आए हैं.

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: शिवम दुबे और नीतीश प्लेइंग-11 से बाहर

श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि, पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था. कभी-कभी ऐसा होता है और आपको उसे भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए. एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और स्थिति को जल्दी समझना जरूरी है. शिवम दुबे बाहर, नीतीश को प्लेइंग में जगह मिली है. कुलदीप बाहर और प्रिंस यादव को जगह मिली है. मैदान के साइज़ को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी ज़रूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके.

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती.

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: टॉस जीतने के बाद क्या बोले शाई होप?

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि उनकी टीम क्या करने वाली है, इसलिए उन्होंने एक बार फिर पहले गेंदबाजी चुनी. होप के मुताबिक तीनों फॉर्मेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों के लिए चुनौती बनी रहती है, लेकिन टीम भारतीय परिस्थितियों को जल्द से जल्द समझने और सीखने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कैच मैच का रुख तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं और उनकी टीम इस पहलू पर खास ध्यान दे रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि रोमारियो शेफर्ड फिट हैं, लेकिन उन्हें इस मुकाबले में आराम दिया गया है.

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: इंदौर में फिर बरस सकते हैं रन

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन रहा है. भारतीय टीम ने यहां खेले गए चार में से तीन मैच जीते हैं. इस मैदान पर आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जनवरी 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com