- डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा को हास्यास्पद बताया.
- ट्रंप ने मस्क को "पटरी से उतरा हुआ" और "ट्रेन व्रेक" कहा.
- मस्क ने अमेरिका की एकदलीय प्रणाली को चुनौती देने के लिए नई पार्टी बनाने की योजना बनाई.
- ट्रंप और मस्क के बीच मतभेद पिछले कुछ हफ्तों में बढ़े हैं.
Donald Trump VS Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 6 जुलाई को अपने पूर्व पार्टनर एलन मस्क द्वारा एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा की कड़ी आलोचना की. ट्रंप ने इसे "हास्यास्पद" बताया. इसके साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स के साथ राष्ट्रपति ट्रंप का झगड़ा और गहरा हो गया, जो कभी उनका सबसे बड़ा समर्थक था.
राष्ट्रपति ट्रंप ने SpaceX और टेस्ला के मालिक को "ट्रेन व्रेक" भी कहा, जो "पटरी से उतर गए" हैं. ट्रंप ने यह हमला उस समय किया है जब एलन मस्क अमेरिका में एक कानून पास करवाने की वजह से ट्रंप से खासा नाराज हैं और उन्होंने नई ‘अमेरिकन पार्टी' बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि वह वर्तमान अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था को चुनौती देना चाहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुनिया का सबसे अमीर शख्स और ट्रंप की दोस्ती ऐसी बनी थी कि दुनिया टकटकी लगाए देख रही थी. एलन मस्क ने न केवल राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को जमकर डोनेशन दिया बल्कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने और नए प्रशासन के बनने के बाद एलन मस्क खुद लागत-कटौती करने वाले "सरकारी दक्षता विभाग" (DOGE) का नेतृत्व कर रहे थे. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के "बिग ब्यूटीफूल" टैक्स और खर्च बिल को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गए.
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे मस्क ने शनिवार को घोषणा की कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की "एकदलीय प्रणाली" को चुनौती देने के लिए तथाकथित "अमेरिका पार्टी" बनाएंगे. मस्क ने अपनी योजना के बारे में कुछ डिटेल्स दिए हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने पार्टी को अमेरिकी चुनावी अधिकारियों के साथ रजिस्टर्ड किया है या नहीं. लेकिन यह साफ है कि 2026 के मध्यावधि चुनावों और उसके बाद भी वो रिपब्लिकन के लिए सिरदर्द पैदा कर सकते हैं.
ट्रंप ने रविवार को अपने खुद के ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया: "मैं एलन मस्क को पूरी तरह से पटरी से उतरते हुए देखकर दुखी हूं, जो अनिवार्य रूप से पिछले पांच हफ्तों में एक ट्रेन दुर्घटना बन गया है." इस सोशल पोस्ट में "इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैंडेट" के लिए मस्क के दबाव पर निशाना साधते हुए कहा गया कि इसने "हर किसी को कम समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर कर दिया होता."
जब ट्रंप के इस ट्रूथ सोशल वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट को एक यूजर ने एलन मस्क के ओनरशिप वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया तो इसपर रिप्लाई देते हुए मस्क ने लिखा- यह ट्रूथ सोशल क्या है.
क्यों आपस में भिड़े हैं ट्रंप-एलन
ट्रंप के साथ मस्क की अनबन तब शुरू हुई जब उन्होंने मई में प्रशासन में अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी और सार्वजनिक रूप से ट्रंप की टैक्स और खर्च योजनाओं की आलोचना की. ट्रंप एक नया विधेयक लेकर आए जिसको उन्होंने अपना "बड़ा, सुंदर बिल" कहा है. इस विधेयक को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित कर दिया गया और इस सप्ताह राष्ट्रपति ने उसपर हस्ताक्षर करके उसे कानून बना दिया है.
इस विशाल कानून में खर्च की भारी प्रतिबद्धताएं और टैक्स कटौती शामिल हैं. अनुमान है कि अगले दशक में अमेरिकी लोन 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बढ़ जाएगा. मस्क खुद इलेक्ट्रिक-वाहन की दिग्गज कंपनी टेस्ला के मालिक हैं. मस्क की बड़ी परेशानी यह है कि ट्रंप का यह कानून ग्रीन इनर्जी में स्विच करने या टेस्ला जैसे उत्पादों के लिए सब्सिडी पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है. ट्रंप ने पिछले सप्ताह ट्रुथ सोशल पर लिखा था, "एलन को इतिहास में अब तक किसी भी इंसान की तुलना में अधिक सब्सिडी मिली है… सब्सिडी के बिना, एलन को शायद दुकान बंद करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका वापस घर जाना होगा."
यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाई, जानिए क्या है नाम और आगे का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं