विज्ञापन

ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, डील पर बात हो चुकी है- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ कहा है कि दुनिया के कई देश जल्द ही वेनेजुएला का तेल लेना शुरू करेंगे और इस पहल में अमेरिका एक प्रमुख भूमिका निभाएगा.

ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, डील पर बात हो चुकी है- डोनाल्ड ट्रंप
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ईरान से तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा
  • ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए अमेरिका और भारत के बीच डील पर बातचीत हो चुकी है
  • अमेरिका वेनेजुएला से तेल निर्यात शुरू करने की पहल का नेतृत्व करेगा और प्रक्रिया अच्छी तरह आगे बढ़ रही- ट्रंप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार, 31 जनवरी को कहा कि भारत ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. ट्रंप ने वाशिंगटन डी.सी. से फ्लोरिडा के रास्ते में अपने आधिकारिक प्लेन एयर फोर्स वन पर रिपोर्टरों से बात करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, "हम पहले ही वह डील कर चुके हैं. कॉन्सेप्ट ऑफ डील हो चुकी है. 'कॉन्सेप्ट ऑफ डील' का मतलब है कि डील को अंतिम रूप देने से पहले दोनों पार्टियों के बीच डील के मूलभूत ढांचे, उसकी समझ या प्रारंभिक समझौता होना. भारत की तरफ से अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रंप ने कहा यह भी कहा है कि वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए चीन चाहे तो अमेरिका के साथ डील कर सकता है और उसका भी स्वागत है.

फिर शुरू होगा वेनेजुएला से तेल निर्यात, अमेरिका करेगा नेतृत्व: ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अमेरिका के नेतृत्व में चल रही पहल की तारीफ की थी. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और जल्द ही वेनेजुएला से तेल निर्यात दोबारा शुरू होने की उम्मीद है. यह व्यवस्था वाशिंगटन के समर्थन से तैयार की गई है. ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "वेनेजुएला की स्थिति में नेतृत्व बहुत अच्छा काम कर रहा है. हम इस पूरी प्रक्रिया में शामिल लोगों के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बना रहे हैं."

उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई देश जल्द ही वेनेजुएला का तेल लेना शुरू करेंगे और इस पहल में अमेरिका एक प्रमुख भूमिका निभाएगा. ट्रंप ने कहा, "हम दुनिया के देशों को आमंत्रित कर रहे हैं. वे तेल लेना शुरू करने जा रहे हैं. हम इस पूरी योजना का नेतृत्व करेंगे और अब तक यह बहुत अच्छी तरह काम कर रही है." 

वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडारों में से एक है, लेकिन बीते एक दशक में देश की तेल उत्पादन क्षमता तेजी से गिर गई है. इसकी वजह आर्थिक संकट, जर्जर होती बुनियादी ढांचा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध बताए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ आगे बढ़ रही है बातचीत.... युद्ध की आशंका के बीच ईरान ने कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com