विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स के साथ रूस की थी मिलीभगत, यह बात डोनाल्ड ट्रंप अब भी मानते हैं

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि राष्ट्रपति ने पहले भी कई बार कहा है कि वह नहीं मानते कि व्लादिमीर पुतिन के साथ खामख्वाह की बहस में पड़ना में उनके लिए सही है.

Also Read in
राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स के साथ रूस की थी मिलीभगत, यह बात डोनाल्ड ट्रंप अब भी मानते हैं
व्हाइट हाउस ( फाइल फोटो )
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप था. रूस डेमोक्रेट्स के साथ मिले हुए थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि राष्ट्रपति ने पहले भी कई बार कहा है कि वह नहीं मानते कि व्लादिमीर पुतिन के साथ खामख्वाह की बहस में पड़ना में उनके लिए सही है.’’ बहरहाल, ट्रंप का मानना है कि कुछ क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं.

फिलीपींस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, साथ मिलकर काम करने की जताई प्रतिबद्धता

सैंडर्स ने कहा, ‘‘चाहे सीरिया हों, उत्तर कोरिया या अन्य बड़े वैश्विक मुद्दे हों, राष्ट्रपति का ध्यान इन पर हैं और वह उन रास्तों की तलाश कर रहे हैं जिससे हम अमेरिका के हितों में उनके साथ मिलकर काम कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा कि ट्रंप का अब भी यह मानना है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान डेमोक्रेट्स के साथ मिलीभगत हुई थी.

वीडियो : काम आया विकासशील देशों का दबाव

उन्होंने कहा कि ट्रंप का अब भी यह मानना है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान डेमोक्रेट्स के साथ मिलीभगत हुई थी. गौरतलब है कि यह मामला राष्ट्रपति चुनाव के बाद भी बहुत जोरशोर से उठा था और इसको लेकर अमेरिका में काफी बहस हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American President Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com