विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

डेटा लीक मामला : मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष माफी मांगी

जुकरबर्ग ने कांग्रेस की एक समिति के समक्ष कहा, "हमने अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई, जो एक बड़ी गलती थी."

डेटा लीक मामला : मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष माफी मांगी
फेसबुक प्रमुख मार्क जकरबर्ग.
  • अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष लिखित बयान दिया
  • डेटा दुरुपयोग को लेकर माफी मांगी
  • डेटा को सुरक्षित नहीं रख पाने के लिए जिम्मेदार
वाशिंगटन: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष लिखित बयान देकर डेटा दुरुपयोग को लेकर माफी मांगी. मार्क ने कहा कि वह फेसबुक पर लोगों के डेटा को सुरक्षित नहीं रख पाने के लिए जिम्मेदार हैं. जुकरबर्ग ने कांग्रेस की एक समिति के समक्ष कहा, "हमने अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई, जो एक बड़ी गलती थी."

उन्होंने कहा, "यह मेरी गलती थी. मुझे इस पर खेद है. मैंने फेसबुक की शुरुआत की थी. मैं इसका संचालन करता हूं और इसके साथ जो कुछ भी होता है, उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं."

गौरतलब है कि ब्रिटेन की डेटा विश्लेषक कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक के डेटा का दुरुपयोग विवाद को लेकर फेसबुक को खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस कंपनी पर भारत में चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगा है. कंपनी ने खुद ही दावा किया था कि उसने भारत के कई संस्थाओं और राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी सेवाएं दी हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Data Leak, Mark Zuckerburg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com