विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

'इरमा' से उबरे अब 'मारिया' की मार, कैरिबियाई द्वीप की तरफ बढ़ रहा है चक्रवात

मारिया 120 किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ पूर्वी कैरिबियाई की ओर बढ़ रहा है.

Also Read in
'इरमा' से उबरे अब 'मारिया' की मार, कैरिबियाई द्वीप की तरफ बढ़ रहा है चक्रवात
प्रतीकात्मक चित्र
वाशिंगटन: इस महीने की शुरुआत में आए चक्रवात इरमा के प्रभाव से कैरिबियाई द्वीप के लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि अब उन्हें चक्रवात मारिया का सामना करना पड़ेगा. मारिया 120 किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ पूर्वी कैरिबियाई की ओर बढ़ रहा है. इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात सेंटर (एनएचसी) ने दी है. कैरिबियाई द्वीप पर चक्रवात संबंधी चेतावनी जारी की गई है. यहां के लोग अभी भी इरमा के विध्वंस से उबर नहीं पाए हैं.

यह भी पढ़ें : तूफान इरमा को 55 हजार लोग 'गोली मारने' को थे तैयार, पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

एनएचसी ने कहा कि पहले यह चक्रवात श्रेणी वन में था, जो कि सफीर-सिम्पसन स्केल के पांच प्वांइट में सबसे नीचे है. यह अभी बारबाडोस से 225 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में है.

यह भी पढ़ें : फ्लोरिडा : 'इरमा' के शांत पड़ने के बाद घर लौटने लगे लोग, गवर्नर ने कहा, अभी जल्दबाजी न करें

इसमें बताया गया है कि सोमवार की रात में मारिया का केंद्र लीवार्ड द्वीप में होगा तथा मंगलवार को यह उत्तर-पूर्वी कैरिबियाई समुद्र तक पहुंचेगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone, Tropical Storm Maria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com