विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

भारत में पिछले साल कथित गोरक्षकों की हिंसा बढ़ी: अमेरिका

आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कथित गोरक्षा समूहों द्वारा मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं

Also Read in
भारत में पिछले साल कथित गोरक्षकों की हिंसा बढ़ी: अमेरिका
ट्रंप प्रशासन की पहली बार यह रिपोर्ट आई है, इसे विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने जारी किया...
वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ी अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में साल 2016 में कथित गोरक्षा समूहों द्वारा हिंसा किए जाने की घटनाएं बढ़ गईं और ज्यादातर घटनाएं मुसलमानों के खिलाफ हुईं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कथित गोरक्षकों के खिलाफ भारत में प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने में ‘विफल रहा.’ ट्रंप प्रशासन की पहली बार यह रिपोर्ट आई है. इसे विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने जारी किया.

रिपोर्ट के अनुसार सामाजिक संगठनों के लोगों ने यह चिंता जताई है कि भाजपा सरकार के तहत धार्मिक अल्पसंख्यक बहुत ही कमजोर महसूस करते हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्रवादी समूह गैर हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं.

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "ऐसी रिपोर्ट हैं कि धार्मिक रूप से प्रेरित हत्याएं की गईं, हमले किए गए, दंगे किए गए, भेदभाव और तोड़फोड़ की गई तथा लोगों को धार्मिक आस्था पर अमल करने से रोकने की कार्रवाई की गई." उसने कहा कि कथित गोरक्षा समूहों द्वारा हत्याएं किए जाने, पीट-पीटकर हत्या किए जाने तथा धमकाने जैसी हिंसक घटनओं में बढ़ोतरी हुई तथा ज्यादातर घटनाएं मुसलमानों के खिलाफ हुईं.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Religious Freedom Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com